हाल ही में मुंबई भाजपा अध्यक्ष पद पर मंगल प्रभात
लोढ़ा की नियुक्ति की गई है। बीएमसी में नगरसेवकों
की कमान पाने वाले विनोद मिश्र भी उत्तर प्रदेश के
आजमगढ़ जिले से हैं। यानी, पार्टी ने 2022 को ध्यान में
रखते हुए हिंदी भाषियों पर जोर देने का मन बना लिया
है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी समझे जाने
वाले विनोद पहली बार ही नगरसेवक चुने गए हैं। लंबे
समय बाद हिंदी भाषी के पास भाजपा ने बीएमसी में
कमान सौंपी है। अब देखना होगा कि मिश्रा शिवसेना पर
कितना दबाव बना पाते हैं?
हिंदीभाषी के हाथों कमान
• Shamshad Ali