गुरुवार रहा सीजन का सबसे गरम दिन

एक बार फिर मुंबईकरों को
फरवरी में भयंकर गर्मी और उमस का सामना
करना पड़ा। गरम हवाओं और सी-ब्रीज देरी से
सेट होने के कारण गुरुवार का दिन इस सीजन
का सबसे गर्मदिन रहा। इस दौरान मुंबई शहर
का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस
और उपनगर का 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया। मौसम जानकारों के अनुसार,
शुक्रवार से तापमान में थोड़ी गिरावट हो
सकती है, लकिन े राज्य के आंतरिक हिस्सों में
बहुत अधिक परिवर्तन नहीं होगा।
दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में हो रही
बढ़ोतरी के कारण लोगों को परेशानियों का
सामना करना पड़ रहा है। स्लकू जाने वाले
और दफ्तर जाने वालों को अधिक परेशानी
हो रही है। क्त्षेरीय मौसम विभाग से मिली
जानकारी के अनुसार, पूर्व की ओर से चलने
वाली मैदान हवाओं और सुबह के वक्त देरी
से सी-ब्रीज सेट होने के कारण तापमान में
बढ़ोतरी देखी गई। इसका असर केवल मुंबई
नहीं बल्कि राज्य के कई हिस्सों में देखा गया।